Top newsराजस्थान

जयपुर:आस्था के भरोसे पर वार: मक्का-मदीना भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

जयपुर. धार्मिक यात्रा पर जाने की आस्था और भरोसे को हथियार बनाकर ठगी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

जयपुर. धार्मिक यात्रा पर जाने की आस्था और भरोसे को हथियार बनाकर ठगी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मक्का-मदीना (उमराह) यात्रा पर भेजने के नाम पर फर्जी हवाई टिकट देकर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए गए। सुभाष चौक थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को अधिकृत ट्रैवल एजेंट बताकर दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसाया गया।अब तक 10 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जबकि पुलिस को आशंका है कि 80 से अधिक लोग इस ठगी का शिकार हो सकते हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि 2 जनवरी को तोपखाना हजूरी, रामगंज निवासी शाहनवाज व सहित नौ अन्य लोगों ने सुभाष चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।शिकायत में बताया गया कि आरोपी मोइनुद्दीन उर्फ मुईन और उसका साथी खुद को अधिकृत ट्रैवल एजेंट और टिकट बुकिंग सेवा प्रदाता बताकर उमराह यात्रा का भरोसा दिलाते थे। उन्होंने नगद व ऑनलाइन माध्यम से रकम लेकर फर्जी हवाई टिकट थमा दिए।

— लम्बे समय से चल रहा था ठगी का खेलसुभाष चौक थानाप्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को मक्का–मदीना के लिए रवाना होना था, लेकिन टिकटों की जांच कराने पर वे फर्जी पाए गए। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने ख्वास जी का रास्ता, सुभाष चौक निवासी मोइनुद्दीन जुबैर भाटी (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से धार्मिक यात्राओं की आड़ में इस तरह की ठगी कर रहा था।

— रामगंज में भी सामने आया था मामलागौरतलब है कि इससे पहले रामगंज थाना क्षेत्र में भी कस्टम अधिकारी बनकर धार्मिक यात्रा के नाम पर 9.70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। पत्रिका ने इस खबर को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद सुभाष चौक में भी इस तरह का मामला सामने आने पर पीड़ितों ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to cassinopic Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!