Rajasthanटॉप न्यूज़

विधायक मुकेश भाकर बनेंगे दूल्हा, RJS अधिकारी कोमल मीणा से करेंगे लव मैरिज, अन्तर्जातीय विवाह

लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह RJS अधिकारी कोमल मीणा से लव मैरिज करेंगे. यह शादी अंतरजातीय होने के कारण भी चर्चा में है. जानिए कोमल मीणा कौन हैं, कब है शादी की तारीख, उनका करियर, राजनीतिक मायने और इस हाई-प्रोफाइल शादी की पूरी कहानी.

Oplus_16908288

राजस्थान की राजनीतिक गलियारों में एक बार चर्चाएं फिर तेज हो गई है और इस बार वजह कोई बयानबाजी नहीं बल्कि शादी है. लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनके यहां शहनाइयां बजने वाली हैं. मुकेश भाकर की यह शादी कोई साधारण विवाह नहीं, बल्कि एक चर्चित लव मैरिज है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हो रही है. आइए विस्तार से जानते हैं इस शादी की पूरी कहानी.

कौन हैं मुकेश भाकर की होने वाली दुल्हन?

मुकेश भाकर की होने वाली पत्नी का नाम कोमल मीणा है. कोमल मीणा राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) की अधिकारी हैं और वर्तमान में जज के पद पर कार्यरत हैं. कोमल मूल रूप से दौसा जिले के लालसोट तहसील के खुर्रा गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने 2019 में आरजेएस परीक्षा पास की थी. जोधपुर से स्नातक और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एलएलएम करने वाली कोमल जयपुर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस के दौरान जज के रूप में चुनी गई थीं.

 

कब है शादी की तारीख?

जानकारी के मुताबिक, मुकेश भाकर और कोमल मीणा 9 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे. 37 वर्षीय मुकेश भाकर की शादी का उनके समर्थक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. गौरतलब है कि उनके छोटे भाई की शादी इसी साल हुई है, जिसके बाद से ही मुकेश भाकर के दूल्हा बनने को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे.

जाति की दीवारें तोड़ होगी यह शादी

मुकेश भाकर और कोमल मीणा की यह शादी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह एक अंतरजातीय विवाह (Inter-caste Marriage) है. मुकेश भाकर जहां जाट समुदाय से आते हैं, वहीं कोमल मीणा आदिवासी मीणा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. राजनीति और समाज के नजरिए से इसे एक बड़ा और प्रगतिशील कदम माना जा रहा है.

 

राजनीतिक कद और चर्चा

मुकेश भाकर लाडनूं सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं और राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. अभिमन्यु पूनिया और रामनिवास गावड़िया जैसे युवा नेताओं की शादी के बाद अब मुकेश भाकर की शादी राजस्थान की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है. सोशल मीडिया पर उनके समर्थक और शुभचिंतक अभी से उन्हें बधाई दे रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!