


धौलपुर: बबीता के घर में किलकारियां गूंजी ही थीं कि अचानक सब कुछ खत्म हो गया. गया. जयपुर से आई एक बुरी खबर ने धौलपुर के भारत हॉस्पिटल में कोहराम मचा दिया. परिजनों का गुस्सा ऐसा भड़का कि उन्होंने कानून हाथ में ले लिया. लात, घूंसे, थप्पड़ से डॉक्टर की पिटाई, मारने के लिए हेलमेट-कुर्सी उठाई, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात ।
दर असल धौलपुर जिले में घंटाघर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल पर धावा बोल दिया. परिजनों ने न केवल अस्पताल में तोड़फोड़ की, बल्कि डॉक्टर और स्टाफ के साथ जमकर मारपीट भी की. यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.
क्या है पूरा पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, इंदोली बसई नवाब की रहने वाली 27 वर्षीय बबीता को 20 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर धौलपुर के भारत हॉस्पिटल (Bharat Hospital) में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में सफल डिलीवरी के बाद महिला को घर भेज दिया गया था. लेकिन डिस्चार्ज के दो दिन बाद ही बबीता की हालत बिगड़ने लगी. परिजन उसे वापस अस्पताल लाए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया. आगरा के बाद परिजन उसे जयपुर के SMS अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान प्रसूता ने दम तोड़ दिया.
अस्पताल में मचाया तांडव महिला की मौत की खबर से भड़के परिजन शुक्रवार शाम सीधे भारत हॉस्पिटल पहुंचे. वहां मौजूद डॉक्टर अनिल जैसवाल और एक स्टाफ कर्मी के साथ परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है.



