Uncategorizedराजस्थानलोकल न्यूज़शहीद दिवस
दौसा जिले के 31 शहीद परिवारों का गरिमामय अभिनन्दन,*शहीद स्मारक पर हुआ आयोजन।
अनुराग शहीद वन्दना कार्यक्रम में भावुक हुए उपस्थितजन, *आँखों से छलके श्रद्धा के आँसू

-
-
- दौसा:अनुराग सेवा संस्थान, लालसोट की स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “अनुराग-31” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत शहीद दिवस के अवसर पर अनुराग शहीद वन्दना कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के सम्मान के दौरान उपस्थितजनों की आँखें नम हो उठीं और वातावरण देशभक्ति व संवेदना से सराबोर हो गया।
- इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मनमोहन मीणा ने कहा कि वीरांगनाओं का साहस और धैर्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। शहीद परिवारों का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक चेतना को जाग्रत करते हैं। उन्होंने ने कहा कि शहीदों के संस्कार और त्याग सदैव स्मरणीय रहेंगे। अनुराग-31 जैसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति को मजबूती प्रदान करते हैं।”
- इस अवसर पर आई पी एस हेमंत ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनके परिवारों का सम्मान करना हम सबका नैतिक दायित्व है। अनुराग सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा यह आयोजन समाज में राष्ट्रभाव और कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करता है।” कार्यक्रम में दौसा एसडीएम संजू मीणा जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर , लक्ष्मीकांत शर्मा ATO, मेघराज मीणा जिला उद्योग अधिकारी उपस्थित रहे।
- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष विजेंद्र बासड़ा ने कहा कि शहीद परिवारों के सम्मान से समाज में आत्मगौरव की भावना उत्पन्न होती है। यह कार्यक्रम वास्तव में सैनिकों के बलिदान को नमन है। उन्होंने शहीद परिवारों की समस्याएं बताते हुए समाधान की अपील की।
- सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि अनुराग सेवा संस्थान सेवा, समर्पण और संस्कार के मूल्यों के साथ निरंतर समाजहित में कार्य करता आ रहा है तथा करता रहेगा। कार्यक्रम समन्वयक चिराग जोशी ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन मदन पारीक ने किया। मोहिनी शर्मा एवं गिरीश शर्मा ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
- संस्थान के संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा, सहसंयोजक राजेन्द्र डोब, कोषाध्यक्ष पप्पू लाल शर्मा, प्रेस सचिव अनिल नीमला, समन्वयक चिराग जोशी, साहित्यक समन्वयक संजीव रावत, पर्यावरण संरक्षण माह समन्वयक श्री कांत शर्मा, अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के समन्वयक अनुराग तिवाड़ी, एम पी त्यागी , गिर्राज सेडूलाई , जय प्रकाश, रजनीश शर्मा, रवि गंगावत , रमाकांत शर्मा आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
- इस अवसर पर सुशील शर्मा, सुरेश नायब तहसीलदार, , अनन्या, ममता रावत, लोकेश शर्मा, मांगी लाल , उत्कर्ष रावत, राकेश शर्मा, शुभेन्द्र शर्मा दीपक गहलोत, रोहित गर्ग सहित कई लोग उपस्थित थे।
-


-



