टॉप न्यूज़देश

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, CJI ने कहा- सभी नगरिकों की रक्षा होनी चाहिए

UGC new rule: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दुरुपयोग की आशंका जताते हुए चिंता जाहिर की और कहा कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। सुनावई के दौरान कोर्ट ने कहा है कि देश के सभी नागरिकों की रक्षा होनी चाहिए। UGC के नए नियम का दुरुपयोग हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि इस नए नियम से हम चिंतित है। फिलहाल इस नए नियम पर रोक लगा दी गई है और इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च की जाएगी। आपको बता दें कि UGC के नए नियम को लेकर पूरे देश में जमकर विरोध किया जा रहा था। दिल्ली में UGC के मुख्यालय पर धरना भी दिया गया था।

यूजीसी नियम बनाने के बाद से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है, यूजीसी के इस नियम के खिलाफ सामान्य वर्ग में विरोध लगातार तेज हो रहा है। यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रहे पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने नियमों से असहमति जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, रायबरेली और लखनऊ में भी भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं ने विरोध स्वरूप त्यागपत्र दिए हैं। इस बीच छात्रों ने बीते मंगलवार को यूजीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!