देश
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती,
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और इलाज के बाद अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल की एक रिलीज के अनुसार, उनकी हालत अभी स्थिर है और वह इलाज के बाद अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन अजय स्वरूप ने बताया कि विस्तृत मेडिकल जांच के बाद पता चला कि दिल्ली में ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले असर के कारण सोनिया गांधी का ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।
डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया
एहतियात के तौर पर, डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी और आगे के मेडिकल मैनेजमेंट के लिए भर्ती करने का फैसला किया। उनके इलाज के बारे में और जानकारी देते हुए अस्पताल के चेयरमैन ने बताया कि सोनिया को एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं।



