टॉप न्यूज़

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ हुई सगाई, रणथंभौर में होगा जश्न- प्रियंका गांधी परिवार सहित पहुंचीं रणथंभौर।

Priyanka Gandhi Vadra News: सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है. अगले 2-3 दिनों तक परिवार के राजस्थान के रणथंभौर में रहने और सेलिब्रेट करने की संभावना है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है. पहले खबर आई कि सगाई नए साल के जश्न के साथ साल 2026 की शुरूआत में होगी. इधर सोशल मीडिया पर सगाई होने की चर्चा तेज है.हालांकि परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

सूत्रों के मुताबिक दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को पूरी तरह से मंज़ूरी दे दी है. नए साल से पहले दोनों परिवारों के लिए एक खुशी का मौका है. परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि रेहान ने हाल ही में एक प्राइवेट पल में दिल्ली की रहने वाली प्रोफेशनल अवीवा को प्रपोज किया और उन्होंने खुशी-खुशी हां कर दी.

 

सगाई की रस्म के साथ ही परिवार के लोग राजस्थान के रणथंभौर में रुक रहे हैं. यहां दोनों परिवार सगाई का जश्न और नए साल का वेलकम दोनों को सेलिब्रेट करेंगे. अगले 2-3 दिन तक फैमिली मेंबर्स के रणथंभौर में ही रुकने का कार्यक्रम है. परिवार के सदस्य रणथंभौर के शेरबाग होटल में पहुंच चुके हैं. नेता प्रतिपक्ष और रेहान के मामा राहुल गांधी के भी यहां पहुंच चुके हैं. परिवार रणथंभौर वाइल्ड लाइफ सफारी की सैर भी करेगा।

सूत्रों के मुताबिक दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को पूरी तरह से मंज़ूरी दे दी है. नए साल से पहले दोनों परिवारों के लिए एक खुशी का मौका है. परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि रेहान ने हाल ही में एक प्राइवेट पल में दिल्ली की रहने वाली प्रोफेशनल अवीवा को प्रपोज किया और उन्होंने खुशी-खुशी हां कर दी.

 

सगाई की रस्म के साथ ही परिवार के लोग राजस्थान के रणथंभौर में रुक रहे हैं. यहां दोनों परिवार सगाई का जश्न और नए साल का वेलकम दोनों को सेलिब्रेट करेंगे. अगले 2-3 दिन तक फैमिली मेंबर्स के रणथंभौर में ही रुकने का कार्यक्रम है. परिवार के सदस्य रणथंभौर के शेरबाग होटल में पहुंच चुके हैं. नेता प्रतिपक्ष और रेहान के मामा राहुल गांधी के भी यहां पहुंच चुके हैं. परिवार रणथंभौर वाइल्ड लाइफ सफारी की सैर भी करेगा.

Oplus_16908288
Oplus_16908288

कौन हैं अवीवा बेग

24 साल की अवीवा बेग दिल्ली के एक जाने-माने परिवार से हैं और उन्हें भी रेहान की तरह फोटोग्राफी का शौक है. 25 साल के रेहान एक कुशल फोटोग्राफर हैं जो प्रकृति और वन्यजीवों की तस्वीरें लेने में माहिर हैं. उनके काम को प्रदर्शनियों और ऑनलाइन पोर्टफोलियो में दिखाया गया है. उनकी मुलाकात अवीवा से कुछ साल पहले प्रोफेशनल सर्कल में हुई थी और दोनों को दुनिया की प्राकृतिक सुंदरता को कैमरे में कैद करने का शौक है. राजस्थान के रेगिस्तान से लेकर हिमालय के पहाड़ों तक…सभी नजारों को अलग एंगल से अपने कैमरे में कैद करने कोशिश की. अवीवा जो अपना खुद का क्रिएटिव काम करती हैं. अक्सर फोटो प्रोजेक्ट्स में वो रेहान का सहयोग भी करती हैं. उन्हें पोर्ट्रेट और ट्रैवल फोटोग्राफी का अच्छा अनुभव है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्होंने पत्रकारिता का भी कोर्स किया है. दोनों की रजामंदी के बाद सगाई का कार्यक्रम हुआ है. अब जल्दी ही शादी की तारीख की फिक्स होगी. हालांकि परिवार ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. यह कपल लो प्रोफाइल रहता है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक वे क्रिएटिविटी और एक जैसी सोच के कारण एक-दूसरे के लिए “परफेक्ट मैच” हैं. यह सगाई ऐसे समय में हो रही है जब वाड्रा परिवार राजनीतिक सुर्खियों में है, फिर भी उन्होंने मीडिया की चकाचौंध से दूर एक पारिवारिक समारोह को प्राथमिकता दी

प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ पहुंची रणथंभौरबेटे रेहान भी साथ मौजूद, 4 दिन रुकने का है कार्यक्रम

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रणथंभौर टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैं। यह यात्रा 4 दिनों की बेहद निजी बताई जा रही है, जिसमें प्रियंका के बेटे रेहान भी शामिल हैं।

सवाईमाधोपुर। कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ निजी यात्रा पर राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंची हैं। उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। गांधी-वाड्रा परिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए रणथंभौर पहुंचा। गाड़ियों के लंबे काफिले के गुजरने के दौरान शहर के हम्मीर ब्रिज क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पहले ही वाहनों को रोक दिया था, जिससे कुछ देर जाम की स्थिति बनी।

 

यह यात्रा पूरी तरह निजी बताई जा रही है। परिवार रणथंभौर रोड स्थित एक निजी और आलीशान रिसॉर्ट में ठहरा है, जिसका किराया लाखों रुपये प्रतिदिन बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा तीन से चार दिन तक रणथंभौर में रुक सकती हैं। इस दौरान परिवार का रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने का भी कार्यक्रम है। संभावना जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आज शाम या आने वाले दिनों में सफारी के जरिए पार्क का भ्रमण कर सकते हैं।

 

पूरी तरह से निजी यात्रा

परिवार के साथ प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा भी सवाई माधोपुर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक रेहान की सगाई दिल्ली निवासी अवीवा बेग से हो चुकी है। ऐसे में अवीवा और उनके परिवार के लोगों के भी रणथंभौर पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार मिलकर यहां कुछ दिन बिताएंगे और नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगे। हालांकि इससे जुड़े किसी भी कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!