RajasthanTop newsराजस्थान

सीकर में भीषण हादसा; कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 महिलाओं की मौत, शोक सभा से लौट रहे थे

Fatehpur Road Accident : सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीकर। जिले के फतेहपुर क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फतेहपुर के हरसावा गांव के पास बीड़ क्षेत्र में हुआ, जहां कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

जानकारी के अनुसार कार सवार लोग लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर फतेहपुर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हरसावा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

  • तीन गंभीर रूप से घायल

हादसे में कार सवार एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत फतेहपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर के लिए रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!