राजस्थान

पहली बार NSUI के प्रोटेस्ट में सचिन पायलट के साथ शामिल हुए बड़े बेटे आरान पायलट

क्या करते हैं वह?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को ‘अरावली बचाओ’ आंदोलन के दौरान खास तस्वीर दिखाई दी. राजनीतिक गलियारों में प्रोटेस्ट से ज्यादा उस तस्वीर की चर्चा हो रही है. NSUI के इस प्रोटेस्ट में सचिन पायलट भी शामिल हुए. लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा उनके बेटे की रही. जो पहली बार किसी प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे थे. आइए आपको बताते हैं खास तस्वीर की कहानी…

शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर NSUI की ओर से “अरावली बचाओ- भविष्य बचाओ” मार्च निकाला गया था. जिसमें पहली बार सचिन पायलट अपने बेटे आरान पायलट शामिल हुए. यह पहला मौका है जब आरान सार्वजनिक मंच पर नजर आए. यह मार्च जालूपुरा से शुरू होकर गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे तक निकाला गया था.

 

कौन हैं आरान पायलट

आरान पायलट, कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बड़े बेटे हैं. वे आमतौर पर राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहते हैं और पढ़ाई में व्यस्त हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग पूरी की है और अब कॉलेज पहुंचे हैं. जयपुर में हुए इस पैदल मार्च में उनकी मौजूदगी को राजनीतिक हलकों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले वे किसी धरना-प्रदर्शन या राजनीतिक कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से

किसी आंदोलन में अपने बेटे के साथ शामिल हुए. मार्च के दौरान कुछ देर नारेबाजी हुई, जिसके बाद नेता और कार्यकर्ता वहां से लौट गए.

चर्चा में रही पिता-पुत्र की जोड़ी!
NSUI के प्रदर्शन में आज पिता-पुत्र की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही. पैदल मार्च के दौरान सचिन पायलट आगे-आगे चलते नजर आए, जबकि उनके पीछे-पीछे उनका बेटा आरान पायलट कदम से कदम मिलाकर चलता दिखा.

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में आरान पायलट को लेकर खास उत्साह दिखा. कई कार्यकर्ता उनके साथ लगातार सेल्फी लेते नजर आए.

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!