राजनीति

गंगापुरसिटी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने गंगापुरसिटी का किया दौरा।

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया बुधवार को गंगापुर सिटी के दौरे पर रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पूनिया के समक्ष गंगापुर सिटी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की नियुक्ति की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने जल्द एसपी लगवाने का आश्वासन दिया।

 

 

जिला करौली प्रवास पर जाते समय पूनिया का गंगापुर सिटी में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के निवास और पार्थ रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभिनंदन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा समय-समय पर दी गई संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निष्ठापूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे।

 

गंगापुरसिटी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, देखें फोटोज…

 

पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि पूनिया ने अपनी संगठनात्मक योग्यता और कार्यशैली के आधार पर हमेशा अनेक पदों को सुशोभित किया है। भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस स्वागत कार्यक्रम में गंगापुर सिटी पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, उदयसिंह गुर्जर, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने बताया कि एक निजी रिसोर्ट में भी भाजपाइयों ने पूनिया का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा के कुशल नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और गंगापुर सिटी जिले में पुलिस अधीक्षक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। डॉ. सतीश पूनिया ने इस मांग पर शहर में जल्द ही पुलिस अधीक्षक नियुक्त करवाने का आश्वासन दिया।

 

इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, योगेंद्र शर्मा, प्रेमप्रकाश दीक्षित, नेमीचंद मीणा, पुष्कर जाट, पुरुषोत्तम शर्मा, अवनीश शर्मा, अशोक शर्मा, एडवोकेट शिवम दीक्षित, हरिसिंह खरवाल, मिथलेश व्यास, विनोद शर्मा, नागेश लोढ़ी, सचिन शर्मा, डॉ. क्षितिज गुप्ता और सुनील शर्मा सहित कई कार्य कर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!