राजस्थान

थाने में 35 साल से खाना बना रहे थे शंकर प्रजापत, बेटी की शादी में पुलिसवालों ने भर दिया इतना मायरा, हो रही चर्चा

सवाईमाधोपुर :चौथकाबरवाड़ा कस्बा क्षेत्र के थाने में 35 साल से मैस में खाना बना रहे शंकर प्रजापत की बेटी की शादी में सोमवार को पुलिसकर्मियों ने मायरा भरकर एक सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। थाना प्रभारी सुमन कुमार की अगुवाई में सोमवार को पुलिस की टीम शंकर प्रजापत की बेटी की शादी समारोह में पहुंची।

तनख्वाह से जुटाई धनराशि

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शंकर प्रजापत की बेटी की शादी में एक लाख 11 सौ ग्यारह रुपए नगद एवं दुल्हन सहित शंकर प्रजापत तथा उनकी पत्नी के लिए कपड़े भेंट किए। ऐसे में पुलिस ने सामाजिक समरसता का उदाहरण पेश किया। पुलिस की ओर से भरे मायरे को लेकर सर्व समाज के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

शंकर प्रजापत ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पुलिस स्टाफ को दिया था। ऐसे में थाना प्रभारी ने शादी में सहयोग का निर्णय लिया। पुलिसकर्मियों ने अपनी तनख्वाह में से राशि एकत्रित कर सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!